Advertisement

अब 27 को शटडाउन, 28 को शहर में नहीं होगा पानी सप्लाय

उज्जैन। शहर के जलप्रदाय नेटवर्क में सुधार और सडक़ चौड़ीकरण के कार्यों के चलते नगर निगम ने 27 मार्च को शटडाउन का निर्णय लिया है। इस कारण 28 मार्च शनिवार को पूरे शहर में पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पहले यह शटडाउन 24 मार्च को प्रस्तावित था और 25 मार्च को नल नहीं आने थे। अब इस शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया है। नगर निगम के अनुसार, गंभीर नदी से आने वाली मुख्य राइजिंग मेनलाइन (गऊघाट हेतु) पर दो महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं।

सडक़ विस्तार के मार्ग में आ रही पाइपलाइनों का संधारण और शहर की जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई नर्मदा लाइन को मुख्य पाइप लाइन और ग्रिड से जोडऩा। इसके लिए यह शटडाउन किया जाना है।

Advertisement

Related Articles

Write a review