Advertisement

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… लक्ष्मीबाई नगर और श्रीगंगानगर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टी को देखकर फैसला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04736/04735 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04736 हर शुक्रवार को 3 अप्रैल से 10 जुलाई तक लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से 13.55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के फतेहाबाद (14.15/14.17), रतलाम (15.40/15.50), मंदसौर (16.56/16.58), नीमच (17.56/17.58) एवं चित्तौडग़ढ़ (19.25/19.30) होते हुए शनिवार को 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04735 हर गुरुवार 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक श्रीगंगानगर से 12.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़ (4.20/4.25), नीमच (5.28/5.30), मंदसौर (6.14/6.16), रतलाम (7.55/8.05), एवं फतेहाबाद (9.22/9.24) होते हुए शुक्रवार को 9.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) आएगी।

Advertisement

यह रहेंगे स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावती, चूरू, सादुलपुर, तहसील भद्रा, नोहर, एलेनबाद, हनुमानगढ़, एवं सादुलशहर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04736 की बुकिंग 28 मार्च से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review