Advertisement

देवास-बदनावर हाई-वे पर टोल बढ़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नेशनल हाईवे में आने वाले देवास-बदनावर मार्ग पर बुधवार से टोल-टैक्स बढ़ गया। उज्जैन जिले से गुजरने वाली इस सड़क पर दो टोल प्लाजा आते हैं। पहला टोल पालखंदा और दूसरा खरसौदखुर्द के पास आता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पालखंदा टोल पर अब कार, जीप और हल्के वाहन पर 24 घंटे में एक तरफ के 70 रुपए , दोनों तरफ के 110 और मासिक पास के 2395 रुपए टैक्स लगेगा। वैन, हल्के वाहन पर 24 घंटे के 115, आने-जाने के 175 और मासिक पास 3865 रुपए का बनेगा। मिनी बस, ट्रैक के लिए 245, दोनों तरफ के 365 और मासिक पास के 8100 रुपए लगेंगे। खरसौदखुर्द टोल पर कार-जीप सहित हल्के वाहन के लिए एक तरफ के 130 रुपए, आने-जाने के 200 और पास के 4395 रुपए लगेंगे। वैन पर यह दर 24 घंटे के लिए 215, आने-जाने के लिए 320 और पास के 7100 रुपए लगेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review