पिता ने डांटा तो बेटी ने छोड़ा घर पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिता की डांट से नाराज होकर 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने देवासगेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और महज 1 घंटे में किशोरी को ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महिला फरियादिया ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की रात को उसके पति ने बेटी को किसी बात पर डांटा था जिससे नाराज होकर वह ३१ मार्च की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने बेटी को आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों के घरों एवं अन्य संभावित जगह पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। फरियादिया ने आशंका जताई कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।
टीआई अनिला पाराशर के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और मुखबिरों को सक्रिय जानकारी जुटाई। साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम को किशोरी प्रेमछाया परिसर क्षेत्र के पास पैदल जाते मिली। इसके बाद परिजनों से पहचान करवाई और पुष्टि होने के बाद थाने लगाया। यहां किशोरी ने बताया कि वह पिता के डांटने से नाराज होकर घर से चली गई थी। इसके बाद उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।









