कशोरी दुष्कर्म से गर्भवती 7 माह बाद खुला राज

उज्जैन। पांचवीं कक्षा में पढऩे वाली एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने महीनों तक दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी का गर्भवती होने से पेट बाहर दिखने लगा। शारीरिक बदलाव देख मां को शंका हुई और जब पूछताछ की तो उसने बताया कि जंगल में बकरियां चराने के दौरान किशन नामक युवक ने उससे कई मर्तबा जबरदस्ती। उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी कि इस कारण वह चुप रही। मामले की गंभीरता भैरवगढ़ पुलिस ने गुरुवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









