अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ भस्मार्ती में शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टीवी और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्मारर्ती में शामिल हुईं। अंकिता कारोबारी पति विक्की जैन के साथ आई थीं।
मूल रूप से इंदौर की रहने वाली अंकिता ने दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे बचपन से महाकाल मंदिर आती रही हैं, लेकिन भस्मार्ती में शामिल होने का मौका पहली बार मिला है। अंकिता ने भावुक होते हुए कहा कि आज जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। टीवी या सोशल मीडिया पर आरती देखना अलग बात है, लेकिन सामने बैठकर देखना साक्षात महादेव की उपस्थिति का एहसास कराता है।
अंकिता और विक्की ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना कही। दोनों ने गर्भगृह की देहरी से जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। अंकिता ने मंदिर प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यहां दर्शन की व्यवस्थाएं बहुत ही सुगम और व्यवस्थित हैं।









