Advertisement

पहले पीटा, फिर लूटा, लौटकर फिर पीटा और तेजाब फेंका

शराब पीकर पैदल आ रहे शख्स के साथ गरोठ रोड ब्रिज के नीचे वारदात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। चिमनगंज मंडी क्षेत्र स्थित गरोठ रोड ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने शराब पीकर पैदल जा रहे शख्स को रोककर जमकर पीटा और फिर उसका मोबाइल व रुपए छीनकर भाग निकले।

जब उक्त व्यक्ति जैसे-तैसे कुछ दूर पहुंचा तो तीन बदमाश फिर लौटकर आए और उसके साथ फिर मारपीट कर तेजाब फेंक दिया जिससे उसके कमर का ऊपरी हिस्सा और दोनों हाथ झुलस गए।

Advertisement

घायल रोहित पिता हरिओम सोलंकी (29 ) निवासी शहीदनगर, आगर रोड ने बताया कि वह हम्माली करता है। रविवार रात वह कानीपुरा रोड स्थित वाइन शॉप से शराब पीकर लौट रहा था। रात करीब 8:30 बजे गरोठ रोड ब्रिज के नीचे बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोका और जमकर मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे तीन हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद तीनों रफूचक्कर हो गए। इसके बाद रोहित उठा और चलते हुए कानीपुरा रोड पर तिरुपति कॉलोनी के सामने पहुंचा तभी तीनों बदमाश फिर आए और फिर उसे जमकर पीटा।

स्प्राइट की बोतल में लेकर आए तेजाब : रोहित के अनुसार तीनों बदमाश अपने साथ स्प्राइट की बोतल में तेजाब लेकर आए थे। उन्होंने उसे तेजाब पिलाने की कोशिश की लेकिन जब उसने नहीं पीया तो उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया और पास ही में नाली में पटककर भाग निकले। तेजाब के कारण रोहित का कमर का ऊपरी हिस्सा और दोनों हाथ झुलस गए। इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को रोका और पास ही में रहने वाले अपने भाई सौरभ को कॉल किया। जिसके बाद वह उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। मामले में रोहित सोलंकी ने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत की है।

Advertisement

इनका कहना
तेजाब फेंकने की बात सरासर झूठ है। सीसीटीवी फुटेज देखे हैं जिसमें भी ऐसा कुछ नजर नहीं आया। रोहित और उसके मदन काका मिस्त्री नामक साथी ने जमकर शराब पी रखी थी। मदन भी घायल है। वह कैसे जला, उनके साथ क्या हुआ, इसकी तस्दीक की जा रही है।– विवेक कनोडिया, टीआई, थाना चिमनगंज

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें