Advertisement

एसयूवी से सस्ती कीमत पर बेच रहा था शराब, भीड़ भागी, तस्कर पकड़ाया

नीलगंगा पुलिस ने 70 हजार की शराब और कार जब्त की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नीलगंगा पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा है जो एसयूवी से सस्ती कीमतों पर देशी और विदेशी शराब बेच रहा था। उसके पास से अंग्रेजी शराब के ५०० क्वार्टर और हाथ भट्टी से बनी 20 लीटर देशी शराब के साथ कार जब्त की गई है।

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दाऊदखेड़ी स्थित न्यू आरटीओ कार्यालय रोड पर एक्सयूवी-300 से अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी देशी शराब एवं बिना लेबल की अंग्रेजी शराब सस्ती कीमतों पर बेच रहा है। इसके बाद टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहं लगी भीड़ भाग निकली।

Advertisement

इसके बाद कार की तलाशी लेने पर सफेद केन में देशी और तीन थैलों से अंग्रेजी शराब के क्वार्टर मिले। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम मनीष पिता लक्ष्मण राय (43), निवासी सुदामानगर बताया। इसके बाद पुलिस ने १० हजार की देशी शराब, 70 हजार की अंग्रेजी शराब और 8 लाख कीमत की कार कब्ज की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें