Advertisement

मुरलीपुरा-मोहनपुरा में खुलेगा नया सीएम राइज स्कूल

विद्यार्थियों को नहीं जाना होगा दूर, पुरानी जगह चलता रहेगा स्कूल

Advertisement

उज्जैन। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दाऊदखेड़ी में सीएम राइज स्कूल के शिफ्ट होने से होने वाली संभावित असुविधाओं को देखते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब मुरलीपुरा-मोहनपुरा क्षेत्र में ही नया स्कूल स्थापित करने की घोषणा की है।

विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा की पहल और आग्रह पर मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विधायक कालूखेड़ा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक मुरलीपुरा-मोहनपुरा क्षेत्र में नए स्कूल का भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान स्कूल अपनी पुरानी जगह पर ही यथावत संचालित होता रहेगा। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के लिए अब लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बचेगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें