Advertisement

7 वर्षीय बालक को मिली बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने अपनी ड्यूटी के साथ मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए बुधवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वर्गीय आरक्षक के 7 साल के बेटे को बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की।

Advertisement

स्व. आरक्षक मयंक गिरवाल का 12 जून 2025को गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया जिससे परिवार पर गहरा आघात पहुंचा था। साथ ही आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया था। इसे देखते हुए स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी अर्चना गिरवाल ने अपने 7 वर्षीय बेटे वंश गिरवाल के लिए अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।

इसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने जरूरी कार्यवाही के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया था। बुधवार को गिरवाल परिवार उज्जैन पहुंचा और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करवाई गई। इसके बाद एसपी ने अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर कर बाल आरक्षक पद पर वंश को तत्काल नियुक्ति प्रदान की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें