रील बनाते समय फिसलीं 4 लड़कियां, बरगी नहर में बही, 2 की डेडबॉडी 1 किमी दूर मिली

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नहर किनारे रील बना रहीं 4 लड़कियां पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गईं। एक लड़की तैरकर बाहर निकल आईं। जबकि तीन डूब गईं। दो लड़कियों के शव घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर मिले हैं। एक अब भी लापता है। घटना बरगी थाना क्षेत्र के सालीबाड़ा गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे की है। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि लड़कियां हाथ से छूटकर निकल गईं।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां एक ही परिवार से हैं। गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। गुरुवार सुबह 5 लड़कियां नहर पर नहाने गई थीं। इसी दौरान 4 लड़कियां किनारे पर मोबाइल से वीडियो बना रही थीं, तभी हादसा हो गया। एक लड़की को तैरना आता है, इसलिए वह किसी तरह बाहर निकल आई। उसने अपनी सहेलियों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किनारे खड़ी एक युवती ने साड़ी फेंककर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थीं।



