Advertisement

प्रयागराज महाकुंभ से सबक, टिकट और सुरक्षा जांच के बाद मिलेगी एंट्री

सिंहस्थ की तैयारी… इंदौरगेट और नीलगंगा में 50 हजार यात्रियों की कैपेसिटी वाला होल्डिंग एरिया बना रहा रेलवे

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के तहत रेलवे भी युद्धस्तर पर अपनी तैयारियां कर रहा है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी घटनाएं ना हों, इसके लिए क्राउड कंट्रोल का मास्टर प्लान बनाया है। 50 हजार की कैपेसिटी वाले होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। जहां से यात्रियों को टिकट एवं सुरक्षा जांच के बाद ही प्लेटफॉर्म पर एंट्री मिल सकेगी।

सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में रेलवे और जिला प्रशासन अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। प्रयागराज में पिछले साल महाकुंभ में हुए हादसे से सबक लेते हुए भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे और प्रशासन ने 50 हजार की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना बनाई है। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में इंदौरगेट क्षेत्र में बने रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों को तोड़ दिया था।

Advertisement

पुराने शहर की ओर से आने वाले यात्रियों को यहां बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। जहां सभी यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसकी क्षमता करीब 20 हजार यात्रियों की रहेगी। इसके अलावा नीलगंगा क्षेत्र में भी रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर तोड़कर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां करीब 25 से 30 हजार यात्रियों को रोका जा सकेगा जिससे काउंड को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

विशेष प्रबंध किए जाएंगे

Advertisement

दोनों होल्डिंग एरिया से सभी यात्रियों को गुजारा जाएगा। यात्रियों को नियंत्रित कर प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा। ट्रेनों के आगमन के अनुसार यात्रियों को टिकट, जांच, सुरक्षा व्यवस्था ओर क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इस व्यवस्था से रेलवे स्टेशन तक अनियंत्रित भीड़ को रोका जा सकेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। यह मॉडल सिंहस्थ के दौरान सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

100 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देश के विभिन्न स्थानों से १०० से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें मुख्य रूप से शाही स्नान और भीड़भाड़ वाले दिनों में चलेंगी ताकि देशभर से आने वाले अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए २२ नई लाइनेें बिछाई जा रही हैं जिनमें से 9 अकेले उज्जैन में बन रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें