पाश्र्वनाथ सिटी पर संपत्तिकर बकाया, चार प्लाट होंगे नीलाम

उज्जैन। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पाश्र्वनाथ सिटी पर संपत्ति कर की बकाया राशि 62 लाख रुपए से अधिक हो गई है। ऐसे में नगर निगम ने कॉलोनी के कुर्क चार प्लाटों को नीलाम करने का फैसला किया है।

Advertisement
कॉलोनाइजर ने देवास रोड स्थित पाश्र्वनाथ सिटी का वर्ष 2018-19 से वर्ष 2025-26 तक का संपत्तिकर नहीं चुकाया है। जोन नंबर 6 के संपत्तिकर अधिकारी ने इसके एवज में कॉलोनी के प्लाट नंबर A45, B88, B136 और D114 को नीलाम करने का फैसला किया है। इस संबंध में निगम अफसरों ने कहा है कि इन प्लाटों की खरीदी-बिक्री न करें।
Advertisement









