Advertisement

जबलपुर में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी

जबलपुर। मैं अपनी जिंदगी का सफर तय करते-करते अब थक गया हूं। परेशान हो गया हूं। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं। यह लिखकर बीएसएफ से रिटायर्ड 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपने और थाना प्रभारी से किसी को परेशान नहीं करने का अनुरोध किया। घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कूडऩ की है। बुधवार सुबह शिवकुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

Advertisement

टीआई पूजा उपाध्याय ने टीम के साथ शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन में एक महिला का ऑडियो मिला है। इन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। शिवकुमार मूलत: भेड़ाघाट के रहने वाले थे। करीब दो साल पहले वह परिवार के साथ कूडऩ गांव में रहने आए थे। परिवार में बेटा और बहू हैं। उन्होंने लंबे समय तक बीएसएफ में सेवा दी और देश के अलग-अलग राज्यों में पदस्थ रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह जबलपुर में रहने लगे थे। मंगलवार रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात तक जाग रहे थे। बुधवार सुबह टहलने के लिए बाहर नहीं निकलने पर बेटे और बहू ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी भी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटके मिले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें