तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेन मिली, रतलाम से पकडऩी होंगी

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से राहत देने के लिए पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाई हैं। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन से पकड़ी जा सकेंगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि उधना-जयनगर, उधना-मधुबनी और उधना-झंझारपुर के बीच यह ट्रेन चलाई जा रही हैं।
1- ट्रेन नंबर 09041 उधना से जयनगर के बीच चलेगी। यह 16 मई की रात 11:30 बजे उधना से रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर यह 17 मई को सुबह 5:26 बजे पहुंचेगी। इसी तरह जयनगर-उधना एक्सप्रेस 11 एवं 18 मई को जयनगर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।
यह 13 और 20 मई को दोपहर 1:25 बजे रतलाम पहुंचेगी। स्टापेज- सायन, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुरसिटी, बयाना, आगर, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, साकरी, एवं मधुबनी।
2- ट्रेन नंबर 09045 उधना-मधुबनी एक्सप्रेस 10 एवं 17 मई को दोपहर 1:30 बजे उधना से चलेगी। यह 11 एवं 18 मई को सुबह 7:23 बजे रतलाम स्टेशन पर आएगी। वापसी में यह ट्रेन 11 एवं 18 मई को मधुबनी से चलेगी। 13 एवं 20 मई की सुबह 4:10 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पर पहुुंचेगी।
स्टापेज- सायन, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, मानकनगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल,, सीतामढ़ी, शीसो साकरी।
3- ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर एक्सप्रेस उधना से 10 एवं 17 मई को सुबह 5 बजे चलेगी। यह रतलाम रेलवे स्टेशन पर 10 एवं 17 मई को सुबह 10:43 मिनट पर आएगी। वापसी में झंझारपुर से 11 एवं 18 को रात 9 बजे रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर यह 13 एवं 20 मई को सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी।
स्टापेज- सायन, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, मानकनगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो साकरी।









