Popup Image
Advertisement

आधी रात घर में घुसे बदमाश, किन्नरों को पीटा और ले गए लाखों का माल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सोमवार देर रात को एक किन्नर के घर से लाखों रुपए नकद व जेवरात लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर किन्नर व उसकी शिष्य किन्नर को बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया और जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर भाग गए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे उन्हेल में रहने वाली किन्नर गुरु शकीला (४६) के साथ यह वारदात हुई है। शकीला उन्हेल के नईदिल्ली इलाके में अपनी शिष्या मिष्टी के साथ रहती है। सोमवार रात ये लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। अंदर से दरवाजा खोलकर बाहर खड़े अपने एक और साथी को अंदर बुला लिया। मुंह पर कपड़ा बांधे तीनों बदमाशों ने शकीला और मिष्टी को बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद बदमाशों ने घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकद, शकीला का सोने का मंगलसूत्र, पायजेब और मिष्टी का सोने का मंगलसूत्र लेकर चले गए।

शकीला ने बताया कि मारपीट के बाद वे दोनों बेहोश हो गए थे। करीब डेढ़-दो घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने मदद के लिए लोगों और फिर पुलिस को बुलाया। हमलाकर को नहीं पहचानती और सभी मुंह पर कपड़ा बांधे थे। रात में ही दोनों को उन्हेल अस्पताल ले जाया गया जहां तबीयत बिगडऩे पर सोमवार सुबह शकीला को उज्जैन के चरक अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिष्टी का इलाज उन्हेल में किया जा रहा है।

Advertisement

उन्हेल टीआई संतोष चौहान ने बताया किन्नर को उसके साथी इलाज के लिए उज्जैन ले गए हैं। उनके बयान के बाद पता चलेगा कि बदमाश क्या ले गए और इनके साथ मारपीट क्यों की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें