Popup Image
Advertisement

मक्सी रोड पर ई-रिक्शा में 8 सवारी बैठाई, पुलिस ने उठक-बैठक लगवाई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मक्सी रोड पर एक चालक ने ई-रिक्शा में आठ सवारी बैठा ली। कैबिन के साथ उसने ड्राइवर सीट के अगल-बगल भी दो लोगों को लटका लिया। पिछले पायदान पर भी दो लोग खड़े कर लिए। छत पर सामान लेकर हिलते-डुलते ई-रिक्शा के साथ उसने सफर भी पूरा कर लिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू की, बड़ी मुश्किल से उसकी पहचान शंकरपुर निवासी राकेश चावड़ा के रूप में हुई। उसे थाने लाया गया, पहले तो 3700 रुपए का चालान काटा गया, फिर उठक-बैठक लगवाई गई। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपना सफर करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें