Popup Image
Advertisement

शिप्रा तट पर बने आदर्श घाट देख नेता खुश

निरीक्षण : अफसरों के साथ बस में सिंहस्थ का काम देखने निकले नेता, 12 बजे मेडिसिटी पहुंचे

कान्ह डायवर्शन टनल का काम भी देखा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। जिले के जनप्रतिनिधि गुरुवार सुबह अफसरों को साथ लेकर सिंहस्थ के कामकाज को देखने निकले। अधिकारी-नेता दो बस में सवार होकर साइट पर पहुंचे। कामकाज देख जनप्रतिनिधियों ने संतुष्टी जताई साथ ही काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

अधिकारी-जनप्रतिनिधियों की टीम सुबह ७.४५ बजे सर्किट हाउस से दो बस से रवाना हुए। टीम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार ङ्क्षसह, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी साथ थे।

Advertisement

टीम सबसे पहले शनि मंदिर पहुंची और यहां बनाए जा रहे नए घाट का अवलोकन किया। इस घाट को आदर्श घाट के रूप में निर्मित किया गया है। यहां की बनावट और खूबसूरती देख सभी ने काम की तारीफ की। इसके बाद कान्ह नदी डक्ट परियोजना देखने के लिए टीम पहुंची और इस काम पर भी संतुष्टि जताई। यहां से लाल पुल के पास बन रहे ब्रिज, घाट, कर्कराज पार्किंग, भूखी माता के पास बन रहे शिप्रा नदी का ब्रिज आदि का कामकाज भी टीम ने देखा।

आखिरी में मंगलनाथ, अंगारेश्वर के पास बन रहे शिप्रा के नए तट, सिद्धवट-अंगारेश्वर ब्रिज आदि काम देखने के बाद टीम दोपहर १२ बजे आगर रोड चरक अस्पताल के पास बन रहे मेडिसिटी का काम देखने पहुंची। सूत्रों के मुताबिक जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों पर संतोष जताया है। साथ ही काम मेें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें