Popup Image
Advertisement

इबोला खतरे के बीच टला भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, दिल्ली में होना था आयोजन

अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह सम्मेलन 28 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला था। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी।

Advertisement

सरकार के मुताबिक, अफ्रीका के कई हिस्सों में इबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खास तौर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के साउथ किवु क्षेत्र में नए मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है।

स्वास्थ्य हालात को देखते हुए भारत और अफ्रीकी संघ के बीच आपसी सहमति से सम्मेलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। नई तारीखों का ऐलान बाद में दोनों पक्षों की चर्चा के बाद किया जाएगा।

Advertisement

दोनों पक्षों ने अफ्रीका में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और अफ्रीका सीडीसी सहित संबंधित संस्थानों को सहयोग जारी रखने पर भी जोर दिया है।

भारत में फिलहाल इबोला संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर निगरानी और सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हवाई अड्डों पर जांच, क्वारंटीन व्यवस्था, मरीज प्रबंधन और लैब जांच संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा संक्रमण इबोला के बुंडीबुग्यो वैरिएंट से जुड़ा है। यह जायर वैरिएंट जितना घातक नहीं माना जाता, लेकिन इसे लेकर सतर्कता बेहद जरूरी बताई जा रही है। साल 2014 से 2016 के बीच पश्चिम अफ्रीका में फैले इबोला प्रकोप की भयावहता आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें