Popup Image
Advertisement

बदमाश रौनक गुर्जर का पुलिस ने निकाला जुलूस

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सनसनीखेज फर्जी गोलीकांड की साजिश रचने वाले बदमाश रौनक गुर्जर को चिमनगंज थाना पुलिस ने पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास तेजाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। शुक्रवार देर शाम पुलिस बदमाश को ढांचा भवन स्थित घटनास्थल पर ले गई। रौनक कुख्यात अपराधी है, चिमनगंज टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि शनिवार दोपहर रौनक को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगे।

Advertisement

अनमोल गुर्जर अब भी फरार

13-14 अप्रैल की रात को देवासगेट थाना क्षेत्र के हीरामिल की चाल (ब्रिज के नीचे) लव (पिता चंद्रकांत निर्मल, निवासी विष्णुपुरा) को गोली मारने की वारदात में भी गुर्जर गैंग का हाथ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जय उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी अनमोल गुर्जर घटना के बाद से ही फरार है। अनमोल रिश्ते में रौनक का भतीजा लगता है। ये चाचा भतीजे गुर्जर गैंग संचालित करते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें