कॉम्बिंग गश्त: रात से तडक़े तक 600 पुलिस अफसर और जवान निकले सडक़ों पर

20 पर नजर, 50 जिलाबदर के घर पहुंचे, 4आरोपी गिरफ्तार
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बीती रात उज्जैन पुलिस के ६०० अफसर और जवान रात से तडक़े तक खूंखार अपराधियों के घर दस्तक देने पहुंचे। इस दौरान ५० जिला बदर के घर चैक किए गए और २० निगरानीशुदा को टटोला गया। चार आरोपी भी गिरफ्तार भी किए।
दरअसल उज्जैन पुलिस शनिवार-रविवार को कॉम्बिंग गश्त पर थी। रात १२.३० बजे से सीएसपी-एसडीओपी, टीआई, एसआई से लेकर एएसआई तक मैदान में उतर पड़े। अपने-अपने इलाकों में यह सुबह ४ बजे तक गश्त करते रहे। इस दौरान इन्होंने अपने इलाकों में रहने वाले बदमाशों के घर की जांच की। रात में घूमने वालों को रोका-टोका, पूछताछ की।
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। निगरानीशुदा बदमाशों पर नजर रखी गई। वारंट तामील करवाए गए और फरार लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। इस दौरान वसूली वारंट भी तामील किए गए। १५० से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों के घर खंगाले गए। जिला बदर आरोपियों के घर पर दबिश दी गई।
चार फरार आरोपी लगे हाथ
कॉम्बिंग में पुलिस के हाथ चार फरार आरोपी हाथ लगे। इनमें पंवासा थाने के बंटी उर्फ युवराज और रणजीतसिंह शामिल थे। रुदाहेड़ा के निवासी यह आरोपी मारपीट के मामले में फरार थे। इसी तरह बडऩगर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी आदर्श शाह को हिरासत में लिया। माकड़ौन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी धर्मेंद्र गुर्जर को दबोचा।









