Advertisement

रामघाट पर रहेगा उत्सवी नजारा, सीएम चढ़ाएंगे 300 फीट चुनरी, मैथिली ठाकुर सुनाएंगी भजन

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा: पौ फटते ही तीसरे पड़ाव के लिए निकले यात्री, दोपहर वाल्मीकि धाम पहुंचे

Advertisement

नेवी बैंड बिखेरेगा मधुर स्वर लहरियां, मुंबई का केशव बैंड करेगा भजन जैमिंग

अक्षरविश्व न्यूज  उज्जैन। शहर में गंगा-दशहरा उत्सव की रौनक छाई हुई है। ज्येष्ठ अधिकमास में आए दशहरे पर ढेरों आयोजन होंगे। मुख्य आयोजन शिप्रा के रामघाट पर होगा। यहां सीएम मां शिप्रा को 300 फीट लंबी चुनरी चढ़ाएंगे। भारतीय नौसेना का बैंड सिम्फनी प्रस्तुति देगा तो मुंबई का केशव बैंड भजनों की जैमिंग करेगा। देश की सबसे युवा विधायक दरभंगा की मैथिली ठाकुर सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी।

Advertisement

दो दिनी शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने बीती रात श्रेयश शुक्ला एवं संजो बघेल की भजन संध्या का आनंद लिया। गुरुनानक घाट पर भोजन और रात्रि विश्राम के बाद पौ फटते ही (सूरज के निकलते ही) अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान शुरू कर दिया। सिर और पीठ पर बैग लादे इन श्रद्धालुओं ने शिप्रा के दूसरे किनारे से पैदल चलना शुरू किया। इनमें से अधिकतर समूह और कुछ अकेले भी चलते दिखाई दिए। कार्तिक मेला मैदान, रंजीत हनुमान मंदिर से होते हुए यह नईसड़क से कालभैरव मंदिर की तरफ बढ़े। इस दौरान रास्ते में इनका नाश्ता और जलपान कराकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। कालभैरव से सिद्धनाथ, कालियादेह होते हुए यात्रियों ने शिप्रा पार की।

Advertisement

तेज रफ्तार से चलने वाले यात्री दोपहर 12 बजे तक अंगारेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंच गए थे। यहां अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. मनीष उपाध्याय, रोहित उपाध्याय ने उनका अभिनंदन किया। अंगारेश्वर के पास से होते हुए यात्री मंगलनाथ, गंगाघाट, सांदीपनि आश्रम, राम जर्नादन मंदिर, विष्णु चतुष्टिका, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा होते हुए ऋणमुक्तेश्वर पहुंचे। यहां महंत महावीरनाथ के नेतृत्व में यात्रियों का अभिनंदन किया गया। करीब 500 मीटर का सफर कर दोपहर में वे वाल्मीकि धाम पहुंचे और यात्रा को अल्पविराम दिया। विश्राम के बाद यात्री दोपहर में रामघाट के लिए रवानगी लेंगे और शाम 5 बजे तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। इन यात्रियों में अधिकतर संख्या महिलाओं की है।

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वरदास ने बताया कि वाल्मीकि धाम में संतों का छोटा सा समागम होगा। यहां से जुलूस के साथ यात्री रामघाट की तरफ प्रस्थान करेंगे। जहां मां शिप्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव चुनरी अर्पित करेंगे। इस दौरान नौसेना और मुंबई के केशव बैंड की प्रस्तुति होगी। दरभंगा की रहने वाली देश की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने सुधीजनों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शरीक होने की अपील की है।

नीलगंगा सरोवर में शाम को होगी आरती
हर साल जोरशोर से गंगा दशहरा मनाने वाले पंच दशनाम जूना अखाड़ा में इस बार बड़ा आयोजन नहीं होगा। अधिकमास के कारण आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने गंगा आरती को छोड़कर सारे कार्यक्रम रोक दिए हैं। ऐसे में शाम ७ बजे नीलगंगा सरोवर पर आरती की जाएगी।

दो दिन में तय करेंगे 40 किमी की दूरी, 37 तीर्थ मंदिर के करेंगे दर्शन


दो दिन में करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। तपाने वाले रोहिणी नक्षत्र में इस दौरान रोजाना उन्होंने करीब 20 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने 37 तीर्थ-मंदिर के दर्शन किए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें