Popup Image
Advertisement

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, अपार्टमेंट में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिसके चलते ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवारों के करीब 20 लोग अंदर ही फंस गए।घटना खालसा चौक के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे शोरूम में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में धुआं पूरे परिसर में फैल गया और हालात गंभीर हो गए।

Advertisement

शोरूम के ऊपर बने फ्लैट्स में रहने वाले लोग धुएं के कारण बाहर नहीं निकल सके। भवन में फंसे लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग और घने धुएं के बीच बचाव दल ने सीढ़ियों और अन्य संसाधनों की मदद से एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय नागरिकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें