Popup Image
Advertisement

AI पर रिलायंस इंफ्रा का बड़ा दांव! रातों-रात बदले 3 कंपनियों के नाम, जानें क्या है पूरा प्लान

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी की तकनीक की दुनिया में कदम रख दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर एआई इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रही है। यह खबर भारत के एआई भविष्य के लिए अहम मानी जा रही है क्योंकि अब देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर समूह भी अपने कारोबार में एआई तकनीक को शामिल करने लगे हैं।

Advertisement

कैसे काम करेगी कंपनी?

कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी साझा की है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस एआई प्रोजेक्ट में कितना निवेश किया जाएगा और इसे बाजार में उतारने की समयसीमा क्या होगी। हालांकि इतना जरूर साफ हो गया है कि भविष्य में कंपनी की सहयोगी कंपनियों का मुख्य कारोबार एआई से जुड़ा होगा। यह कदम रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है।

शेयर बाजार पर असर

यह खबर आते ही शेयर बाजार में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिली। BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत चढ़कर 86.17 रुपए पर पहुंच गए और अपर सर्किट भी लग गया। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 20 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए गिरावट भी देखने को मिली थी।

Advertisement

कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति

वित्तीय मोर्चे पर कंपनी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने 918 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का कुल मुनाफा 2,900 करोड़ रुपए और आय 20,440 करोड़ रुपए रही है। इस मजबूत वित्तीय आधार के साथ एआई सेक्टर में कंपनी का यह कदम और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें