ढांचा भवन में ऑटो चालक के सूने मकान से आभूषण व नकदी चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में बुधवार को सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आया है। बदमाश ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ले गए।
Advertisement
चिमनगंज पुलिस को ढांचा भवन निवासी जयप्रकाश खत्री ने सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर चोरी हो गई है। पूछताछ में पीडि़त जयप्रकाश ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है। उसने पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग देते हुए बताया कि उसका क्षेत्र के ही बंटी नामक युवक से पुराना विवाद चल रहा है। बंटी ने उसे धमकी भी दी थी। दोनों में रंजिश चली आ रही है। इसी डर और विवाद के चलते जयप्रकाश मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर पास ही रहने वाले भाई के घर सोने चला गया था। जब वह सुबह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।
Advertisement









