Popup Image
Advertisement

पहले डंडे से पीटा…फिर नब्ज चेक कर खेत में दफनाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जमीन में गड़े सोने-चांदी के खजाने को पाने की लालच में एक पिता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी. बाद में उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद नब्ज देखकर मौत की पुष्टि की और शव को खेत में दफना दिया. पूरी वारदात में उसके दो साथियों ने भी कथित रूप से उसका साथ दिया.

Advertisement

करीब तीन महीने पहले लापता हुई इस नाबालिग के मामले का खुलासा करते हुए भोपाल देहात पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए. पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

3 अप्रैल को मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
भोपाल (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को लड़की की मां ने सुखी सेवनिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि खलिहान में सो रही उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया. इस शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत जांच शुरू की गई.

Advertisement

7 मई को मिला कंकाल
जांच के दौरान 7 मई 2026 को घटना वाली जगह से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में इंसानी कंकाल मिला. पुलिस ने मामला दर्ज किया और वैज्ञानिक व तकनीकी सबूत इकट्ठा करके जांच शुरू की. इसी बीच लड़की का पिता भी अचानक घर से गायब हो गया. उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उनकी तलाश शुरू की गई. उसकी पत्नी ने उसके व्यवहार को लेकर शक जताया, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया.

गंजबासौदा से पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

Advertisement

14 जुलाई 2026 को पुलिस ने विदिशा जिले के गंजबासौदा इलाके में आरोपी पिता को ढूंढ निकाला और हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी ने कबूल किया कि जमीन में दबे सोने-चांदी को निकालने के अंधविश्वास में आकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी बेटी की बलि देने की साजिश रची थी. जिसके बाद नाबालिग को डंडे से पीट-पीटकर पहले अधमरा किया. इसके बाद उसका गला दबाया. घटना का पता न चले इसलिए उसके शव को एक खेत में दफना दिया. आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या और सबूत छिपाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस अब आरोपी के दो साथियों की तलाश कर रही है. उनसे पूछताछ के बाद ही पूरी साजिश के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें