Advertisement

किशोरी से सरेराह छेड़छाड़, पिता से मारपीट : दो युवक गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार रात अपनी बुआ के साथ फूल प्रसाद की दुकान बंद कर घर लौट रही किशोरी के साथ जयसिंहपुरा में तीन बदमाशों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पिता को पीटा। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गणेश कालोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 8वीं की छात्रा है। बीती रात करीब 9.30 बजे अपनी बुआ के साथ फूल प्रसाद की दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी तभी मानसिंगा यात्री निवास के सामने दीपक पिता सुरेश माली, सागर और सावन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो तीनों युवक विवाद करने लगे। शोर सुनकर किशोरी के पिता पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सावन और सागर को गिरफ्तार किया है।

 

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें