पीएम मोदी बोले- पेपर लीक केस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे

‘कॉकरोचों’ पर लाठीचार्ज मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प
16 मेट्रो स्टेशन बंद
नईदिल्ली, एजेंसी। जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इससे पहले, जंतर-मंतर के पास बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया।
हमें वीडियो में दिलचस्पी नहीं है….
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, छात्र नीट परीक्षा सही तरीके से कराने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार जैसे मुद्दों की बात कर रहे हैं।’ चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें रोकते हुए कहा, ‘थैंक यू वैरी मच।Ó याचिकाकर्ता वकील ने कहा, पुलिस की कथित बर्बरता के वीडियो भी हैं। यदि संभव हो तो मामले की सुनवाई गुरुवार को कराई जाए, क्योंकि छात्र अभी भी प्रभावित हैं। इस पर सीजेआई ने कहा, ‘हमें वीडियो में दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास देखने का समय नहीं है।Ó मंगलवार को ऐसा ही एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी पहुंचा था। तब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी तरह की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। कहा था कि कोर्ट को इसमें न घसीटें।
राहुल बोले- पुलिसवालों ने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए
राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर करीब 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सबसे पहले अपने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए। राहुल कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। ऐसा क्यों किया गया। नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। राहुल ने कहा- जब पुलिसवाले मुझे हटाने आए तो उन्होंने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए। मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा।
सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा : सोनम
सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल से वीडियो मैसेज जारी कर कहा- अनशन को 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं। अगर, ‘मुझे सरकार से भरोसा मिले तो मै आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हूं। बस सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करे।’
प्रधान बोले- नीट पर बात करने को तैयार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि सरकार नीट समेत शिक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार है। सरकार सदन में युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए तैयार है। छात्रों के प्रति हमारी जिम्मेदारी सिर्फ आक्रोश तक सीमित नहीं है।









