पानीपुरी के रुपए मांगे तो बदमाशों ने पीटा

उज्जैन। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महाकाल व जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सोहन पिता प्रकाश निवासी राजरायल कालोनी राणोजी की छत्री के पास पानीपुरी का ठेला लगाता है। रात करीब 8.30 बजे आवेश, जग्गा, शादाब पानीपुरी खाने पहुंचे। तीनों ने पानीपुरी खाई लेकिन पूरे रुपये नहीं दिये। सोहन ने रुपये मांगे तो तीनों ने पीटकर उसे घायल कर दिया।
Advertisement
इधर संदीप पिता लक्ष्मण मंडलोई निवासी कुत्ता बावड़ी के साथ गढ़कालिका मंदिर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि संदीप अपना ई रिक्शा लेकर जा रहा था रात करीब 10 बजे वाहन से कट लगने की बात को लेकर अज्ञात बदमाशों ने उसे पीटा और ईरिक्शा के कांच फोड़ दिये।
Advertisement









