Advertisement

अवंतिका एक्सप्रेस आज सुबह नहीं आई, शाम को भी मुंबई नहीं जाएगी

महाराष्ट्र और गुजरात की भारी बारिश ने रोके ट्रेन के रास्ते

Advertisement

दौंड-इंदौर और मुंबई सेंट्रल- इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस भी निरस्त, कुछ ट्रेन के मार्ग बदले

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराष्ट्र-गुजरात में बरस रहे अरब सागर के मानसून ने मध्यप्रदेश में आने वाली कई ट्रेन के रास्ते रोक दिए हैं। इनमें उज्जैन आने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। ट्रैक पर पानी भरा होने से मुंबई से उज्जैन होते हुए इंदौर जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नहीं आई।

Advertisement

चूंकि ट्रेन मुंबई से नहीं आई है, इसलिए शाम को मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस भी रैक नहीं होने से रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही मुंबई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो और दौंड-इंदौर ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया है। कुछ ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं, जबकि कई ट्रेन लेट चल रही हैं। शुक्रवार सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन रद्द होने से परेशान होते रहे। रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई डिवीजन के धोलवड-उमरगाम रोड ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेन को निरस्त, कुछ के रूट में बदलाव और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया है।

यह ट्रेन की गईं निरस्त

Advertisement

12952 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस।

22902 उदयपुर-सिटी। बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।

12227 मुंबई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सपे्रस

12228 इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस

12961-इंदौर- मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस

12962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस

04728 वलसाड-हिसार एक्सप्रेस

19037 बंाद्रा-बरौनी एक्सप्रेस

19019 बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस

12995 बांद्रा-अजमेर एक्सप्रेस

12996 अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस

22943 दौंड-इंदौर

कल यह रहेंगी निरस्त

12926 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस।

12472 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेन

 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह बांद्रा टर्मिनस और वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

04711 बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह वडोदरा- बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

बारिश की वजह से देरी से चल रहीं ट्रेन
बारिश की वजह से कुछ ट्रेन देरी से चल रही हैं। इनमें बिलासपुर-इंदौर, उधना-अयोध्या और बिलासपुर-बीकानेर ट्रेन शामिल हैं।

यह ट्रेन बदले रूट से चलेंगी

12264 हजऱत निज़ामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस वाया सूरत,पालधी,जलगांव और मनमाड होकर चलेगी।

22655 एर्नाकुलम-हजऱत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस वाया जलगांव, पालधी, उधना, सूरत होकर चलेगी।

22633 त्रिवेंद्रम-हजऱत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस वाया दौंड,जलगांव, पालधी, उधना, सूरत होकर चलेगी।

खड़की-इंदौर स्पेशल वाया लोनावला,कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, जलगांव, पालधी, सूरत होकर चलेगी।

5 दिन में सिर्फ 10 मिमी बारिश

उज्जैन शहर में मानसून ने दोबारा एंट्री सोमवार (20 जुलाई) को ली थी, रोज बादल छा रहे हैं, बूंदाबादी भी हो रही है, लेकिन बारिश का आंकड़ा कछुआ गति से बढ़ रहा है। पांच दिन में सिर्फ 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 जुलाई को वेधशाला के रिकॉर्ड में बारिश का आंकड़ा 448 मिमी था, 21 जुलाई को यह 458 मिमी पर पहुंचा है। हालांकि बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार की सुबह वेधशाला में बीती रात का तापमान 22.6 दर्ज किया गया। यह गुरुवार की तुलना में 1.4 डिग्री कम है। इसी तरह गुरुवार को दिन का तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 1.3 डिग्री (27.7) कम है।

जिले में बारिश का दौर जारी
उज्जैन शहर में भले ही बूंदाबादी का दौर चल रहा हो लेकिन जिले में ठीकठाक बारिश हो रही है। जिले में अब तक 309  मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल की 248 मिमी से 61 मिमी अधिक है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 46 मिमी बारिश खाचरौद में दर्ज की गई है। घट्टिया में 28.0, महिदपुर में 27.0, झारड़ा में 12.0 मिमी बारिश हुई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें