Advertisement

महाकाल मंदिर के धनुष द्वार के बाहर सुरक्षाकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

फूल-प्रसादी की अवैध दुकान हटाने के दौरान बढ़ा विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के धनुष द्वार (त्रिवेणी गेट के आगे) पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे श्री महाकाल मंदिर के एक सुरक्षा कर्मी को एक फूल-प्रसादी विक्रेता ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल दाखिल कराया गया है। आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई है।

दरअसल, सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) में है। मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में सावन की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अतिक्रमण और अवैध फूल-प्रसादी की दुकानें हटाई जा रही है। शुक्रवार को पिनाकी द्वार के समीप भी अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान भूरा माली की दुकान पर काम करने वाले जयसिंहपुरा में रहने वाले अंकुश परमार की क्यूआरटी टीम से बहस हो गई।

Advertisement

बहस इतनी बढ़ी कि अंकुश ने चाकू निकाल लिया और आकाश पर हमला बोल दिया। उसने ताबड़तोड़ कई वार किए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग गया था। आकाश को उपचार के लिए तुरंत निजी अस्पताल लाया गया, यहां उसकी स्थिति ठीक बताई गई है। इधर, पुलिस ने थोड़ी ही देर बाद अंकुश को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें