दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो कंजर गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कॉलोनियों के सूने मकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो कंजर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चिमनगंज टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि इन्होंने चिमनगंज के बाफना पार्क और नागझिरी के सूने मकानों से दिनदहाड़े चोरी की थी।
वारदात का तरीका समान होने पर दोनों थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज मेें इनका सुराग मिला। पुलिस टीम ने रूडक़ी व अन्य कंजर डेरों पर दबिशें दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही ये भाग जाते थे। 7वीं बार दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी अनीस और अविनाश निवासी रूडक़ी कंजर डेरा को गिरफ्तार किया।
यह माल बरामद:
इनके पास से चोरी की 11 बाइक और 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं। चोरी की तीन बाइक कायथा, माधव नगर, लसूडिय़ा थाना क्षेत्र से चोरी करना सामने आया है।
रैकी के बाद वारदात
दोनों बदमाश दिन में कालोनियों के सूने मकानों की रैकी करते और लंबे समय से ताला लगे मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।









