Advertisement

जमकर पी शराब, फिर दौड़ाई बुलेट ठोंका 24 हजार रुपए का जुर्माना

उज्जैन। शहर में शराब पीकर वाहन चलाने का चलन बढ़ रहा है। पुलिस ने तीन मामले पकड़े, जिसमें दो युवक और एक युवती शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे थे। इनके वाहन जब्त कर लिए हैं। एक बुलेट चालक पर कोर्ट ने 24500 रुपए का जुर्माना लगा या है।

Advertisement

पहला मामला अवंति बस्ती के रहने वाले एक युवक का है। उसने जमकर शराब पी, फिर कोठी रोड पर बुलेट दौड़ा दी। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट से पटाखे की आवाज से लोग परेशान हुए तो पुलिस को सूचना दे दी। नाका लगाकर युवक को धर लिया गया। दरअसल, यह घटना 16 जुलाई की है।

कोठी रोड पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुलेट क्रमांक एमपी 09 क्यूडी 9001 को अवंति बस्ती मं रहने वाला 20 साल का दिव्यांश पुरी गोस्वामी तेज रफ्तार से चलाता निकला। वाहन का साइलेंसर मॉडिफाइड था और दिव्यांश ने छककर शराब भी पी रखी थी।

Advertisement

तेज रफ्तार में वाहन चलाने की सूचना पुलिस को लोगों से मिली थी, ऐसे में नाका लगाकर उसे रोका गया था। उसके पास वाहन संबंधी दस्तावेज भी नहीं थे। ऐसे में आरोपी को कोर्ट चालान बनाया और वाहन जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने आरोपी पर 24,500 रुपए का अर्थदंड लगाया है।

शराब के नशे में गाड़ी चलाई, वाहन जब्त

Advertisement

टॉवरचौक पर शराब के नशे में बिना नंबर की बुलेट चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसका वाहन जब्त कर लिया। दरअसल, शुक्रवार की रात माधवनगर पुलिस रात्रि गश्त पर थी। टीम फ्रीगंज में गुरुकृपा चाय की दुकान के पास जांच कर रही थी, इसी दौरान टॉवर चौक की तरफ से बिना नंबर की रॉयल एनफील्ड बुलेट को लहराते हुए एक युवक दिखाई दिया। रोककर उससे पूछताछ की तो वह शराब के नशे में मिला। उसने अपना नाम काईद खान पिता कासम दाउद (20) साल निवासी मौलाना आजाद मार्ग, हेलावाड़ी बताया। पुलिसकर्मी उसे चरक भवन ले गए और मेडिकल कराया। इसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहन जब्त कर लिया गया। मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नशे में वाहन चला रही थी युवती, स्कूटर जब्त

फ्रीगंज में ही पुलिस टीम ने एक युवती को शरााब के नशे में स्कूटर चलाते हुए पकड़ा। दरअसल बिलोटीपुरा के मकान नंबर ४ की रहने वाली अमतुल्ला उर्फ अमू पिता ओनअली बोहरा मेस्ट्रो क्रमांक एमपी13-डीवी-4231 से टावर चौक से गुजर रही थी। वह लहराते हुए वाहन चला रही थी। ऐसे में रोककर उससे कागजात मांगे गए लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सकी। जांच के लिए उसे चरक भवन ले जाया गया। यहां नशा करने की पुष्टि हुई। ऐसे में वाहन जब्त कर लिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें