Advertisement

केसरबाग में सीवरेज प्रोजेक्ट में खुदी सड़क गड्ढे ही गड्ढे

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसूनी सीजन में सीवरेज प्रोजेक्ट शहरवासियों के लिए दर्द का कारण बन गया है। हाल यह है कि खुदाई के बाद सड़क टूटफूट गई और निर्माण नहीं होने से बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पंवासा की केसरबाग कॉलोनी में भी सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए खुदाई की गई, पाइप भी डाल दिए गए लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। बारिश में यह हाल हो गया है कि यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के रहवासी मोहित जाटवा बताते हैं कि शिकायत और आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। गड्ढों में पानी भरा रहा है। इसके बीच से निकलना मुश्किल भरा है। वाहन स्लीप हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें