Advertisement

झाबुआ से मजदूरी करने आए श्रमिक ने जान दी, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झाबुआ के युवा श्रमिक ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वो शक्करवासा में सड़क निर्माण के लिए पत्नी के साथ आया था। पति की मौत का सुन अस्पताल परिसर में पत्नी बेहोश हो गई।

Advertisement

पत्नी के साथ शक्करवासा में रहने वाले झाबुआ के दिनेश पिता पारू (20) निवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी। शक्करवासा आरआईपीएल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में वह मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी ने घर में दिनेश को फंदे पर लटका देखा और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लाई। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। साथ आए लोगों ने बताया कि दिनेश की 2-3 माह पहले शादी हुई थी और पति-पत्नी झाबुआ से मजदूरी करने उज्जैन आए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें