Advertisement

भस्म आरती प्रभारी को अचानक बदला

सावन के भीड़ भरे माहौल में यह निर्णय मंदिर में बना चर्चा का केंद्र

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार को सावन की पहली सवारी के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन किया गया। मंदिर के भस्मारती प्रभारी आशीष दुबे और सहायक संजय सिंह परिहार (संजू बना) को हटाकर उनके स्थान पर महेंद्र काकड़े को प्रभारी और सावन प्रजापित को सहायक बनाया गया है।

महेेंद्र काकड़े कोठार के सहायक प्रभारी थे। जबकि सावन प्रजापति प्रोटोकाल में थे। लंबे समय से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे व सहायक संजू बना को महाकाल महालोक में निरीक्षक बनाया गया है। सोमवार शाम को अचानक हुए इस निर्णय से सभी हतप्रभ हैं। गौरतलब है कि सावन सोमवार के पहले दिन ही तड़के तीन बजे कलेक्टर रौशनकुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक भस्म आरती की व्यवस्था देखने मंदिर पहुंच गए थे। इस दौरान वे लंबे समय तक वहीं रुके और कर्मचारी व दर्शनार्थियों से चर्चा भी की। मंदिर सूत्र बताते हैं कि उसी दौरान कुछ घटनाक्रम ऐसा हुआ है जिससे भस्म आरती व्यवस्था मेें फेरबदल किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें