इंदौर में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई

करोड़पति निकला एमवाय हॉस्पिटल का फार्मासिस्ट
Advertisement
इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर ने एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी। जांच में बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ।
छानबीन सुबह 8 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक चली। कार्रवाई पूरी करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आवश्यक दस्तावेज लेकर लौट गई। तलाशी के दौरान टीम ने घर से करीब 1 लाख रुपए नकद जब्त किए। इसके अलावा संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम रिकॉर्ड भी जब्त किए गए।
Advertisement








