राम मंदिर में नि:शुल्क दर्शन व्यवस्था लागू

ट्रस्ट ने की पहल
Advertisement
अयोध्या, एजेंसी। राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं के बिना पास फ्री दर्शन व्यवस्था लागू हो गयी है। हालांकि यह ट्रायल स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश के समाप्त होने के बाद से शुरू किया गया था। पूरे जुलाई माह में चालू इस व्यवस्था में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आया बल्कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के फैल जाने के कारण एक तरफ भीड़ का दबाव कहीं नहीं रहा और सुरक्षा कर्मियों को भी पसीना कम बहाना पड़ा। दूसरा श्रद्धालुओं को भी सरलता से दर्शन करने का मौका मिला। इसके कारण यह व्यवस्था हिट हो गयी। इसी व्यवस्था को आगे भी जारी रखने के फैसले के तहत सामान्य दर्शन पास की सुविधा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
Advertisement









