Popup Image
Advertisement

कमरे में रखा कैद, आंखों में जमा खून

कलयुगी पिता की दरिंदगी : देर तक खेलने पर 8 साल के मासूम पीटा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। जिस उम्र में खिलौने और बस्ता मासूमों की दुनिया होते हैं, उस 8 साल के बच्चे को उसी के जन्मदाता ने ऐसी नारकीय यातनाएं दीं कि इंसानियत कांप उठे। विदुर नगर में देर तक बाहर खेलने की मामूली बात पर शराबी पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को जानवरों की तरह पीट डाला। मासूम की दोनों आंखों और कान पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे आंखों के नीचे गहरा खून जम गया। हैवानियत यहीं नहीं थमी, खून से लथपथ कराहते मासूम को दरिंदे ने तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर भूखा-प्यासा छोड़ दिया।

तीसरी में पढऩे वाला मासूम तीन साल पहले मां के छोड़ जाने के बाद मैजिक चालक पिता और विक्षिप्त दादी के सहारे था। तीन दिनों तक बच्चे के बाहर न दिखने पर मोहल्ले वालों का माथा ठनका। कमरे का ताला तुड़वाकर जब पड़ोसियों ने अंदर का खौफनाक मंजर देखा, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दर्द से तड़प रहा बच्चा भूख-प्यास से बेहाल पड़ा था। लोग रात 11:30 बजे लहूलुहान बच्चे को लेकर सीधे द्वारकापुरी थाने पहुंचे।

Advertisement

टीआई ने अस्पताल भेजा, फरार की तलाश
सूजी आंखें, कान से रिसता खून और चोटें देख टीआई मनीष मिश्रा ने बिना देर किए मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, वहीं वारदात के बाद फरार हुए कलयुगी पिता की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें