Popup Image
Advertisement

सूदखोरों की प्रताडऩा युवक ने लगाई फांसी

इंदौर। कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में नागपुर हाईवे के पास पेड़ पर फंदे से लटके मिले जितेंद्र चाकरे (40, निवासी गणगौर नगर) की मौत के मामले में पुलिस ने सूदखोर पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। तलाशी में जितेंद्र की जेब से संदिग्ध पर्चियां मिली थीं। पत्नी संगीता के बयानों और जांच में खुलासा हुआ कि मित्रबंधु नगर निवासी गंगाराम यादव और उसके बेटे यश यादव ने जितेंद्र को 2 लाख रुपए उधार दिए थे। इसके एवज में आरोपी मनमाना ब्याज जोड़कर 9.5 लाख रुपए मांग रहे थे। आरोपियों ने उसके मकान के मूल दस्तावेज हड़प लिए थे और बेदखल करने की धमकी दे रहे थे। इसी प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

छेड़छाड़ का विरोध करने पर एसिड की दी धमकी
इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी दीपक (निवासी रामपीपल्या) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के अनुसार आरोपी 15 अगस्त से लगातार उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। ग्राम पुल के पास आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर हाथ पकड़ा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा के विरोध करने पर उसने मारपीट की और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

छात्रा से छेड़छाड़… भाई पर किया हमला
इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मांगलिया में शासकीय कन्या स्कूल के पास नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसके भाई पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी फैजान (निवासी पीपलरावां, देवास) और अरमान (निवासी मांगलिया) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 15 वर्षीय पीडि़ता के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर बात करने का दबाव बना रहे थे। छात्रा के विरोध करने और अपने भाई को बुलाने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। समझाइश देने पहुंचे भाई पर आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया और फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें