Advertisement

उज्जैन शहर में जाम हुआ आम

उज्जैन। उज्जैन शहर में निर्माण कार्य के चलते जाम अब आम हो गया है। हाल यह है कि कब किस सड़क पर ट्रैफिक बंद हो जाएगा, यह पता नहीं चलता।

Advertisement

गुदरी बाजार में मैजिक ने रोका रास्ता

गुदरी बाजार में गुरुवार की सुबह ही जाम हो गया। यहा मैजिकों की कतार ने लोगों की राह रोक दी। क्षेत्र के रहवासी रामबाबू ने फोटो भेजकर जाम की स्थिति बयां की।

Advertisement

तेलीवाड़ा-निकास चौराहा पर फंसता है ट्रैफिक
तेलीवाड़ा-निकास चौराहा, कंठाल इलाके में भी भी दिन में कई बार जाम लगता है। यहां की रहवासी रीना गादिया ने वीडियो भेजा है। इसमें ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चल रहा है। लोग ट्रैफिक से निकलने के लिए हार्न का शोर भी कर रहे हैं।

ट्रैफिक की समस्या से आप हैं परेशान , तो हमें दे सूचना

Advertisement

अगर आप भी ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो हमें वीडियो, फोटो के साथ सूचना भेज सकते हैं। आप जाम वाली जगह का नाम, समय लिखकर ३० सेकंड का वीडियो हमें मोबाइल नंबर 98263-11828 पर भेज सकते हैं। आपकी खबर अखबार में प्रकाशित की जाएगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो दिखाया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें