Advertisement

वाहन चैकिंग के दौरान चाबी छीनना गलत

जबलपुर। ट्रैफिक पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच हुए विवाद के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि वाहन चैकिंग के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग, वाहन की चाबी छीनना या अनावश्यक बहस करना उचित नहीं है।

Advertisement

जबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत पर विधि अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 11 जुलाई 2026 को ट्रैफिक चैकिंग अभियान के दौरान अधिवक्ता को रोका गया। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की, मारपीट की और आपराधिक धमकी दी। वकीलों ने एसपी सम्पत उपाध्याय से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़त अधिवक्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें