Advertisement

चैंबर का पानी उफन रहा, सड़क पर फैल रहा, गंदा पानी सप्लाय

मानसून की मुसीबत

Advertisement

उज्जैन। मानसून का सीजन भले ही सुहाना लगता हो लेकिन कई क्षेत्रों के लिए यह मुसीबत बन गया है। कहीं चैंबर उफन रहे हैं तो कहीं गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।

गंदे पानी से निकल रहे लोग
वार्ड क्रमांक 1 के भेरूगढ़ क्षेत्र में सीवरेज चैंबर का पानी उफन रहा है। चैंबर चोक होने से यह स्थिति बन रही है। पूरी सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। ऐसे में यहां से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के रहवासी प्रदीप परमार बताते हैं कि आना-जाना परेशानी की वजह बन गया है।

Advertisement

बारिश के सीजन में गंदा पानी
बारिश के सीजन में गंदा पानी नलों से आने की समस्या भी आ रही है। शुक्रवार को महाशक्तिनगर में जलप्रदाय के समय गंदा पानी आया। ऐसे में लोग परेशान होते रहे। लोगों का कहना है कि भले ही एक दिन छोड़कर पानी दिया जाए लेकिन पानी स्वच्छ होना चाहिए।

अपने वार्ड की समस्या हमें भेजें
अगर आप भी अपने वार्ड में सड़क, गंदगी, कीचड़, पानी, बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या हमें भेजिए। इसे हम जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। सूचना हमें मोबाइल नंबर 9826311828 पर दे सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें