पीएम की एनडीए के 45 नए सांसदों के साथ बैठक इनमें टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी थे

चिंता करने की जरूरत नहीं, हम साथ हैं : मोदी
नईदिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने एनडीए के 45 नए लोकसभा सांसदों के साथ शुक्रवार को पीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इनमें टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी थे। ममता की पार्टी टीएमसी का साथ छोड़कर 20 बागी सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए थे। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सासंद भी शिंदे गुट के साथ आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने इन सांसदों से कहा कि एनडीए एक परिवार है। हम सहयोगी दलों के साथ हैं। हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। मैं एनडीए के हर सांसद के साथ खड़ा हूं। आपको किसी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
सांसदों को कहा- तैयारी के साथ बहस करें
संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यहां चर्चा होनी चाहिए और कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी चाहिए। लगातार हंगामे की वजह से नए सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिल रहा, जो उनके साथ अन्याय है। नए सांसद इतिहास को पढ़ें, तैयारी के साथ बहस करें और अपने राज्य व क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। सांसदों से कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करें। गरीबों, मजदूरों और किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं समझें और उनके समाधान के लिए काम करें।









