Advertisement

महाकाल मंदिर पहुंचे अभिनेता सांसद मनोज तिवारी

उज्जैन। दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी शुक्रवार शाम श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। सांसद अनिल फिरोजिया भी उनके साथ थे। दर्शन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि महाकाल के दर्शन का अनुभव शब्दों में बताना कठिन है। देशहित में सोचने और काम करने वाले लोग आगे बढ़ते रहें तथा देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने वाले तत्वों का अंत हो। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल और इसके गलत उपयोग को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से किसी व्यक्ति के बयान को बदलकर या गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। ऐसे में डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित करे।

Advertisement

एथेनॉल के मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना
एथेनॉल के मुद्दे पर तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझने की आवश्यकता है। चुनाव में हार से जुड़े सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सबसे ऊपर है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें