Advertisement

75 साल की मां को सड़क पर घसीटा थप्पड़ मारे, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो

सीएसपी बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Advertisement

जबलपुर। जबलपुर के रांझी की अशोक बिहार कॉलोनी में 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटे की मारपीट का ङ्कढ्ढष्ठश्वह्र सामने आया है। आरोपी बेटा मां को घर से घसीटते हुए सड़क पर ले आया और सरेराह थप्पड़ मारता रहा। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सौंपा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेटा शराब पीकर आए दिन अपनी मां के साथ मारपीट करता है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। पड़ोस में रहने वाले सोमेश सोनी के मुताबिक, राजू विश्वकर्मा शराब पीकर घर आया और मां के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद वह बुजुर्ग मां को घसीटते हुए सड़क पर ले आया और वहां भी उसके साथ मारपीट की।

सोमेश का कहना है कि राजू पहले भी कई बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है। पड़ोसी उसे समझाते हैं तो वह उनके साथ भी गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजू के खिलाफ पहले भी रांझी थाना पुलिस में लिखित शिकायत की गई थी और कार्रवाई की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी के हौसले बढ़ते गए और वह मां के साथ आए दिन मारपीट करने लगा। यदि पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद यह नौबत नहीं आती।

Advertisement

CSP बोले- पुलिस टीम मौके पर भेजी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पास में लगे CCTV की क्लिप भी पुलिस को सौंपी है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सतीश साहू ने बताया कि मारपीट का VIDEO उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें