Advertisement

सरकारी जमीन पर बनाया मकान कुएं का रास्ता रोका, नोटिस जारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जनपद की सुरजनवासा ग्राम पंचायत के केसूनी गांव में एक शख्स ने सरकारी जमीन पर मकान बनाया, फिर इसे बढ़ाते हुए कुएं का रास्ता रोक दिया। नपती में जगह सरकारी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement

दरअसल, केसूनी की सरपंच सुशीला उचेनिया ने नायब तहसीलदार को गांव में अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि गांव के रहने वाले राजेश मूलचंद जूनवाल ने सरकारी जमीन पर पहले से ही पक्का निर्माण कर रखा था, अब वह इसे आगे बढ़ाते हुए दो कमरे और बनाने जा रहा है। इस जमीन के पास ही सरकारी कुआं है।

अगर यह कमरे बन जाते हैं तो ग्रामीणों को कुएं से पानी लेने में दिक्कत होगी। सरपंच से मिले आवेदन के बाद हलका नंबर 55 के पटवारी प्रह्लाद जोशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया । उन्होंने रिपोर्ट बनाकर नायब तहसीलदार दीप्ति मांझी को सौंपी तो उन्होंने अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है।

Advertisement

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मिला है
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मिला है। रिपोर्ट नायब तहसीलदार को सौंपी है। उनके ेकार्यालय से संबंधित को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है।
प्रह्लाद जोशी,
पटवारी, हलका नंबर 55 उज्जैन तहसील

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें