Advertisement

नया सिस्टम एक्टिव: उज्जैन रतलाम में आज भारी बारिश

खरगोन में 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा गिरा पानी, इंदौर-बड़वानी के लिए अलर्ट जारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 24 घंटे में प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश हुई। उज्जैन-रतलाम में बुधवार को दोपहर बाद भारी बारिश होने का अलर्टजारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। खंडवा में 5.5 इंच और गुना में 4.6 इंच पानी गिरा। भोपाल में 2.8 इंच बारिश हुई। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। यहां दो दिनों में 8.57 इंच बारिश हुई। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के मुताबिक नार्थ वेस्ट झोन में ऊपरी चक्रवात बना हुआ है। ट्रफ लाइन भी मध्यप्रदेश से गुजर रही है। बड़वानी, खरगोन में सिस्टम एक्टिव है। ऐसे में उज्जैन और रतलाम में बुधवार दोपहर बाद भारी बारिश होने की संभावना है। खरगोन के अपरवेदा बांध का जलस्तर फिलहाल 316 मीटर है। सुरक्षा के लिए 600 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। लगातार बारिश के चलते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

बड़वानी (सेंधवा): टोरी नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण महाराष्ट्र (शिरपुर) जाने वाला रास्ता घंटों प्रभावित रहा।

शाजापुर (अकोदिया): मुरादपुर पथरिया में उफनते नाले को पार करते समय दूध लेकर लौट रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाले में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisement

शहडोल (बुढार): घोघरी नदी पर पुल न होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।

मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 4 की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे लैंडस्लाइड हुई। यहां 2-3 घरों पर पहाड़ी का हिस्सा खिसककर गिर गया। हादसा चिराग नगर के अशोक नगर स्थित गौसिया चाल में हुआ। बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में कई लोग आ गए। अब तक 8 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 4 की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, हालांकि उनकी संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों की मदद ले रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें