Advertisement

जेन-जी के आगे झुका प्रशासन सराफा स्कूल शिफ्ट नहीं होगा

उज्जैन। जेन-जी और जेन-अल्फा छात्राओं ने आखिरकार प्रशासन को झुका दिया। चारधाम क्षेत्र स्थित सराफा हायर सेकंडरी स्कूल फिलहाल शिफ्ट नहीं होगा। जल्दी ही दो और सीएम राइज (सांदीपनि) स्कूल खोले जाएंगे। यह आश्वासन मंगलवार को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने छात्राओं को दिया।

Advertisement

यह सभी छात्राओं से मिलने के लिए सराफा स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्टर रौशनकुमार सिंह भी मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीएम राइज स्कूल में बेहतरीन पढ़ाई और इंफ्रा होता है, ऐसे में दो और सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। यह मुरलीपुरा और उत्तमनगर में बनेंगे। विधायक कालूहेड़ा ने तत्काल प्रभाव से अपनी निधि से 2.5 करोड़ की राशि धानमंडी स्कूल के अपडेटेशन के लिए दी। सीएम डॉ. मोहन यादव की तरफ से भी दत्त अखाड़ा घाट के पास नया स्कूल बनाने का कहा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें