Advertisement

महाकाल लोक की नेमा कुल्फी में गंदगी मिली, लाइसेंस किया सस्पेंड

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकाल महालोक में स्थित नेमा कुल्फी का लाइसेंस फूड विभाग ने एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। संस्थान में बदबूदार माहौल और गंदगी के बीच कोल्ड्रिंक्स और पानी की बोतलें रखी थीं। कुल्फी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। बुधवार को फूड टीम महाकाल महालोक पहुंची थी। टीम ने नेहा कुल्फी और फालूदा पर जांच की तो गड़बड़ी मिली।

Advertisement

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत
सीएम हेल्पलाइन पर देवासगेट की महादेव दाल-बाटी दुकान की शिकायत भी की गई। इस आधार पर तुअर दाल और बाटी के नमूने लिए। रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सपना स्वीट्स से मलाई बर्फी और काजू कतली के सैंपल भरे गए।

गंदगी मिलने के कारण नेहा कुल्फी का लाइसेंस एक महीने के लिए सस्पेंड किया है। दो अन्य दुकानों से भी सैंपल भी लिए हैं। जांच अभियान लगातार चलेगा।- बसंतदत्त शर्मा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें